बरेली: 10 हजार मीटर दौड़ में वाराणसी मंडल के वीरेंद्र यादव प्रथम
अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ इज्जतनगर मंडल के तत्वावधान में 25 से 28 मई तक अंतर-मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम इज्जतनगर में हुई। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 हजार मीटर दौड़ में …
अमृत विचार, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ इज्जतनगर मंडल के तत्वावधान में 25 से 28 मई तक अंतर-मंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम इज्जतनगर में हुई। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने विजेता एवं उपविजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 हजार मीटर दौड़ में वाराणसी मंडल के वीरेन्द्र यादव प्रथम व इज्जतनगर मंडल के विवेक द्वितीय स्थान पर रहे। पांच हजार मीटर दौड़ में इज्जतनगर मंडल के मंदीप एवं विवेक ने प्रथम एवं तृतीय तथा वाराणसी मंडल के वीरेन्द्र यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आठ सौ मीटर दौड़ में सुनील कुमार प्रथम, कुलवीर सिंह द्वितीय एवं रवेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इज्जतनगर मंडल के संजय कुमार, सर्वर मीणा, सचिन कुमार, राकेश पांडेय, राहुल, विनोद, गोपाल सिंह, गोपाल भंडारी, वसीम अकरम, हैमेन्द्र राय आदि खिलाड़ियों ने दौड़, हैमर थ्रो, ट्रिपल जम्प, जेवलिंन थ्रो, रिले दौड़ तथा डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त कर इज्जतनगर मंडल को चैम्पियंस ट्राफी दिलाई।
प्रीती चौधरी ने लगाई लंबी छलांग
इज्जतनगर मंडल की प्रीती चौधरी ने ट्रिपल जम्प एवं लंबी कूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर मंडल का नाम रोशन किया। वाराणसी मंडल को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर रनर्स ट्राफी प्रदान की गई। क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल को क्रिकेट की सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर चैम्पियन ट्राफी से नवाजा गया।
रनर्स ट्राफी इज्जतनगर मंडल को हासिल हुई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबधंक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषी पांडे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौजूद
