आरसीपी को झटका, जदयू ने राज्यसभा के लिए खीरू महतो को बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने कोटे की एकमात्र सीट से निवर्तमान राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद (आरसीपी) सिंह के स्थान पर झारखंड के पूर्व विधायक खीरू महतो को उम्मीदवार बनाए जाने …

पटना। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने कोटे की एकमात्र सीट से निवर्तमान राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद (आरसीपी) सिंह के स्थान पर झारखंड के पूर्व विधायक खीरू महतो को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को महतो को पार्टी की ओर से अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। महतो झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह झारखंड में वर्ष 2005 से वर्ष 2009 तक मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

जदयू के इस निर्णय से कंद्रीय मंंत्री आरसीपी सिंह को बड़ा झटका लगा है। सिंह को लेकर लगातार कयास लगाया जा रहा था कि इस बार जदयू की ओर से उन्हें राज्यसाभ का टिकट नहीं दिया जाएगा। अब जदयू ने राज्यसभा चुनाव में  सिंह को उम्मीदवार न बनाकर राजनीतिक रूप से उन्हें दरकिनार कर दिया है।

ऐसे में सिंह अब केंद्रीय मंत्री का पद भी गंवा सकते हैं। प्रावधान के अनुसार छह महीने तक  सिंह केंद्र में मंत्री के पद पर बने रह सकते हैं। हालांकि उन्हें छह माह के अंदर लोकसभा या राज्यसभा में से किसी भी एक सदन की सदस्यता हासिल करनी होगी। दोनों सदनों में से किसी की सदस्यता नहीं हासिल कर पाने की स्थिति में उनका मंत्री पद चला जाएगा।

इसे भी पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे किसका हाथ? सामने आया बड़ा सच

संबंधित समाचार