इटावा: शराबी पति को पत्नी ने सिखाया सबक, खंभे से बांधकर पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर इलाके में शराबी पति की यातनाओं से तंग कर एक महिला ने उसे खंभे से बांध कर जमकर पीटा। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी रेनू अपने पति राधेश्याम की शराब की आदत से परेशान थी। महिला के अनुसार पति आए दिन …

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बसरेहर इलाके में शराबी पति की यातनाओं से तंग कर एक महिला ने उसे खंभे से बांध कर जमकर पीटा। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी रेनू अपने पति राधेश्याम की शराब की आदत से परेशान थी।

महिला के अनुसार पति आए दिन घर में शराब पीकर आता और शराब के नशे में उसकी और चारो बच्चों की बेवजह पिटाई करता है ।
आए दिन की यातनाओं से तंग आकर रेनू ने पति को सबक सिखाने के इरादे से पहले जमीन पर गिराया उसके बाद पिटाई की पिटाई के बाद महिला ने रस्सी कें जरिए पति एक खंभे से बांध दिया।

विवाहिता ने बताया कि कल वह घर पर अपने गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ आया और मारपीट करने लगा पति शराब के नशे में था। तभी उसके साथ आए दो साथियों ने छेड़छाड़ की यही नहीं उसकी 10 वर्षीय बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करने लगे। इस बात से नाराज होकर रेनू ने अपने पति की पिटाई की और इतने में ही उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने रस्सी से पति को बांधकर घसीट कर खंभे से बांध दिया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: शराबी पति ने पत्नी से छीन बच्चा, पुलिस ने मदर्स डे पर दिलाया वापस

संबंधित समाचार