मशहूर सिंगर सिधू मूसेवाला के पिता का दावा, फिरौती के लिए धमकियां दे रहा था बिश्नोई गैंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्या फिरौती की रकम ना देने की वजह से हुई है? सिंगर मूसेवाला के पिता के बयान से हत्याकांड का यह मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। बतादें कि पंजाब के मशहूर सिंगर सिधू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड में पुलिस (Punjab Police) ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के …

पंजाब। सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्या फिरौती की रकम ना देने की वजह से हुई है? सिंगर मूसेवाला के पिता के बयान से हत्याकांड का यह मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। बतादें कि पंजाब के मशहूर सिंगर सिधू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) हत्याकांड में पुलिस (Punjab Police) ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के बयान पर सदर थाना मानसा में एफआईआर दर्ज की है। पिता ने शिकायत में कहा है कि उनके बेटे सिद्धू को कई गैंगस्टर फिरौती के लिए फ़ोन पर धमकियां भेजते थे. गैंगस्टर लॉरेन्स बिशनोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने भी उसे कई बार धमकियां भेजी. इसीलिए उन्होंने ने एक बुलेटप्रूफ़ फ़ॉरचूनर गाड़ी भी रखी हुई थी।

हत्यारों ने थार पर चलाईं अंधाधुंध गोलियां- पिता

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि रविवार को मेरा बेटा अपने घर से दो दोस्तों गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ थार गाड़ी से निकला था। बुलेट प्रूफ़ फ़ॉरचूनर गाड़ी और गनमैन वो साथ लेकर नहीं गया। मैं उसके पीछे पीछे उसके सरकारी गनमैन लेकर दूसरी गाड़ी से गया था। रास्ते में मैने एक कोरोला गाड़ी को मेरे बेटे की थार का पीछे करते देखा, जिसमें चार नौजवान सवार थे. मेरे बेटे की थार जब जवाहर के गांव की फिरनी ( बाहरी रास्ता) के पास पहुंची तो वहां एक सफ़ेद रंग की बुलेरो गाड़ी पहले से खड़ी इंतज़ार कर रही थी. उसमें भी चार नौजवान बैठे थे. जैसे ही मेरे बेटे की थार उस बुलेरो गाड़ी के सामने पहुंची चारों हत्यारों ने थार पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए- पिता

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया केस

बता दें कि 27 साल के पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स ऐक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका