जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी सहित दो बदमाश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। जिले में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़ पर बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें …

जौनपुर। जिले में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा मोड़ पर बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

इसमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से चली गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साहनी ने कहा कि बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सिपाहियों के साथ रविवार की रात गश्ती पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि छह बदमाश सिंगरामऊ की तरफ से बदलापुर की ओर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।

सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ कमलेश कुमार को मदद के लिए बुलाया। दोनों थाने की पुलिस ने बबुरा मोड़ के पास नाकेबंदी की, थोड़ी देर बाद दो अलग-अलग बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों, 10 हजार रुपये का ईनामी मोनू यादव और राजकुमार यादव निवासी डड़वा थाना बदलापुर के पैर में लोगी लगी और वो बाइक से गिर गए।

पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

संबंधित समाचार