न्यूजीलैंड में कोरोना में लगातार हो रही वृद्धि, एक दिन में सामने आए 5,836 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 5,836 नए मामले सामने आए हैं तथा इस बीमारी से पांच और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि नये मामलों में ऑकलैंड शहर में सबसे अधिक 1,923 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा न्यूजीलैंड सीमा पर …

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 5,836 नए मामले सामने आए हैं तथा इस बीमारी से पांच और लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि नये मामलों में ऑकलैंड शहर में सबसे अधिक 1,923 मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा न्यूजीलैंड सीमा पर 52 नए मामले सामने आए हैं। इस समय 403 कोविड मरीजो का न्यूजीलैंड के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती 10 मरीज भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि नये मामले सामने आने के साथ ही देश में अब तक के पुष्ट मामलों की संख्या 1,148,905 हो गई है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली : द्वारका की एक इमारत के पार्किंग स्थल में लगी आग, पांच लोग घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त 

संबंधित समाचार