बहराइच: 24 घंटे बाद भी घाघरा नदी में डूबी बालिका का नहीं बरामद हुआ शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच। गिरगिट्टी गांव निवासी एक बालिका रविवार शाम को ललतू पुरवा गांव के निकट नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने से डूब गई थी। 24 घंटे बाद भी बालिका का शव नदी से बरामद नहीं हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगिट्टी निवासी ज्योति (10) पुत्री अजय रविवार को खेत को गई थी। …

मोतीपुर/बहराइच। गिरगिट्टी गांव निवासी एक बालिका रविवार शाम को ललतू पुरवा गांव के निकट नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने से डूब गई थी। 24 घंटे बाद भी बालिका का शव नदी से बरामद नहीं हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगिट्टी निवासी ज्योति (10) पुत्री अजय रविवार को खेत को गई थी।

खेत कोतवाली मूर्तिहा के ललतूपुरवा गांव में घाघरा नदी के तट पर है। ग्रामीणों के मुताबिक अधिक गर्मी के चलते बालिका घाघरा नदी में स्नान करते समय पैर फिसलने से बालिका बीच धारा में चली गई थी। अन्य मौजूद लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। कोतवाल शशि कुमार राणा और तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव के साथ राजस्व निरीक्षक पवन सुत मौके पर पहुंचे।

सोमवार को भी पुलिस के साथ तहसील के अधिकारी पहुंचे। बालिका की तलाश की जा रही है। लेकिन 24 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं हुआ है। कोतवाल ने बताया कि सोमवार को भी गोताखोर शव की तलाश में लगे रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: घाघरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव