बहराइच: हवाई जहाज से कर्नाटक भेजे गए मृतकों के शव, एक और घायल की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के नैनिहा मंडी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक और घायल की रात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद एयर एंबुलेंस से मृतकों के शव लेकर डीएम लखनऊ पहुंचे। वहां पर कर्नाटक राज्य के डीएम और एसपी के द्वारा हवाई जहाज से शव उनके गृह जनपद भेजा गया। जबकि …

बहराइच। जिले के नैनिहा मंडी के पास रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक और घायल की रात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद एयर एंबुलेंस से मृतकों के शव लेकर डीएम लखनऊ पहुंचे। वहां पर कर्नाटक राज्य के डीएम और एसपी के द्वारा हवाई जहाज से शव उनके गृह जनपद भेजा गया। जबकि चार घायलों का इलाज चल रहा है। अन्य को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

कर्नाटक राज्य से भ्रमण के लिए निकले श्रद्धालुओं के मिनी बस और ट्रक में रविवार सुबह भिडंत हो गई थी। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मंडी के निकट हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोगों का इलाज चल रहा था। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में एक और तीर्थयात्री की मौत हो गई थी। ऐसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई।

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि रविवार रात को मृतकों के शव एयर एंबुलेंस से लखनऊ एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां पर कर्नाटक राज्य के डीएम और एसपी को सभी शव और ठीक हुए लोगों को सौंप दिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट से हवाई जहाज द्वारा कर्नाटक राज्य के डीएम और एसपी शव लेकर चले गए। डीएम ने बताया कि चार घायलों का इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है। रात दो बजे जिलाधिकारी लखनऊ से जनपद के लिए रवाना हुए। तड़के वह जिला मुख्यालय पहुंचे।

शासकीय व्यय पर भेजे गए लोग

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल हुए जो चार लोग ठीक हुए थे। उन सभी को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय व्यय पर वायुयान द्वारा उनके गंतव्य को भेजा गया। साथ ही दोनों सरकार और अधिकारियों से निरंतर वार्ता भी होती रही।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायल मरीजों से की वार्ता, हवाई जहाज से भेजे जाएंगे शव

संबंधित समाचार