अयोध्या: डिफेंस कॉलोनी के एक घर में चोरों ने बोला धावा, पार किये नकदी समेत लाखों के जेवरात
अयोध्या। कैंट थाना अन्तर्गत विकास प्राधिकरण कार्यालय के निकट डिफेंस कालोनी में लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर से चोरों ने घर में रखे दो लाख नगद और आठ लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। कैंट एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना …
अयोध्या। कैंट थाना अन्तर्गत विकास प्राधिकरण कार्यालय के निकट डिफेंस कालोनी में लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर से चोरों ने घर में रखे दो लाख नगद और आठ लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। कैंट एसओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।
तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि डिफेंस कालोनी में चोरी की घटना से पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं। डिफेंस कालोनी को सुरक्षित माना जाता है। बताया जाता है कि यहां के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह एवं उनका परिवार गांव में भाई की शादी समारोह में 20 से 29 मई तक गया था।
जब परिवार के लोग रविवार देर शाम को घर पहुंचे तो देखा कि किचन की खिड़की टूटी हुई है। घर के अंदर गए सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ मिला। एक कमरे की अलमारी भी टूटी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि चोर लगभग 2 लाख रुपए नगद और 8 लाख की ज्वैलरी चुरा ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी भेजी गई है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: चोरों ने ताला तोड़कर दुकानों से पार किया हजारो की नकदी व कीमती सामान
