गोरखपुर: एक ही रंग व एक ही साइज की ट्राली बैग के साथ इस बार नजर आयेंगे भारतीय हज यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बार सभी हज यात्रियों को एक ही रंग व साइज का ट्राली बैग दिया जा रहा है। इन्हीं बैग को देखकर सऊदी अरब में हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय आजमीन की पहचान आसानी से की जा सकेगी। सूटकेस की कीमत हज यात्रा की फीस में …

गोरखपुर। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बार सभी हज यात्रियों को एक ही रंग व साइज का ट्राली बैग दिया जा रहा है। इन्हीं बैग को देखकर सऊदी अरब में हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय आजमीन की पहचान आसानी से की जा सकेगी। सूटकेस की कीमत हज यात्रा की फीस में शामिल है। इस बार जिले से 144 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पहले हज यात्री अलग-अलग रंग बैग या सूटकेस आदि लेकर सऊदी अरब जाते थे। हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से इस बार हज यात्रियों को दो ट्राली काले कलर का दिया जा रहा है। बैग दिए जाने की प्रक्रिया शुरु है।

हज कमेटी की ओर से हज यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज आ रहा है कि 9467875724 पर कॉल करके निकट करजही माता मंदिर रामपुर करजहां देवरिया रोड से बैग हासिल कर लें। हालांकि यह जगह शहर से दूर है। जिस वजह से हज यात्रियों को बैग हासिल करने में दिक्कत भी पेश आ रही है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: हज का खर्चा बढ़ा, छह जून से सऊदी अरब की रवानगी शुरू

संबंधित समाचार