अयोध्या: एसपी के निरीक्षण में पिस्टल का लॉक नहीं खोल पाए चौकी प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या। एसपी ग्रामीण ने सोमवार को थाना कुमारगंज का वार्षिक निरीक्षण किया।एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने मेस व आवासीय वार्ड का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं रखरखाव की स्थिति जांची। एसपी ग्रामीण के निरीक्षण में मेस में एग्जास्क फैन को लगवाने के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने दीवान को कड़ी फटकार लगाते हुए सही …

मिल्कीपुर/अयोध्या। एसपी ग्रामीण ने सोमवार को थाना कुमारगंज का वार्षिक निरीक्षण किया।एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने मेस व आवासीय वार्ड का निरीक्षण कर साफ सफाई एवं रखरखाव की स्थिति जांची। एसपी ग्रामीण के निरीक्षण में मेस में एग्जास्क फैन को लगवाने के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण ने दीवान को कड़ी फटकार लगाते हुए सही रखरखाव करने का आदेश दिया।

थाने में खड़े लावारिस वाहनों की दशा देखकर जल्द से जल्द वाहनों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। शस्त्र निरीक्षण में चौकी प्रभारी चिलबिली शशांक शुक्ला को पिस्टल की लाक ना खोल पाने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में सचेत रहने की हिदायत दी। वही महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल फरीन के कार्यो की सराहना की। थाना परिसर में एक आम का पौधा रोपित किया।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी के खिलाफ अधिवक्ताओं में आक्रोश

संबंधित समाचार