बरेली: अब नए अड्डों से होगा 144 निजी बसों का संचालन
अमृत विचार, बरेली। शहर में अवैध बस स्टैंडों को समाप्त कर दिया गया है। अब एक निर्धारित स्थानों से परमिट वाली निजी बसों का संचालन होगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने बस स्टैंडों की जगह चयनित कर ली गई है। आंवला, शीशगढ़, बीसलपुर व अन्य रूट पर जाने वाली 144 निजी बसें अब इन्हीं …
अमृत विचार, बरेली। शहर में अवैध बस स्टैंडों को समाप्त कर दिया गया है। अब एक निर्धारित स्थानों से परमिट वाली निजी बसों का संचालन होगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने बस स्टैंडों की जगह चयनित कर ली गई है। आंवला, शीशगढ़, बीसलपुर व अन्य रूट पर जाने वाली 144 निजी बसें अब इन्हीं स्टैंड से संचालित होंगी। इन स्टैंडों पर बस संचालकों को यात्रियों की सुविधा के लिए पीने के पानी व शौचालय की सुविधा उपलब्ध करानी होगी। अब शहर में अवैध बस और ऑटो स्टैंड नहीं चल सकेंगे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिले में 144 बसों के परमिट हैं। जो आसपास की तहसीलों में जा सकती हैं। इसके तहत बरेली से अलीगंज-सिरौली रूट पर 27, आंवला रूट पर 11, दातागंज रूट पर 7 परमिट बसे हैं। इन रूट के एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सूचना दी है कि बसें नेकपुर के पास नरेंद्र नाथ चौधरी के प्राइवेट स्थान पर खड़ी की जाएंगी। बस संचालकों ने यह जगह किराए पर ली है। यहीं से बसों का संचालन होगा। पहले बसें नेकपुर के पास से जाती थीं।
सबसे ज्यादा बसें बीसलपुर रूट पर
सबसे ज्यादा बसें बरेली से भुता-बीसलपुर रूट पर 84 हैं। यह बसें पहले मालियों की पुलिया के पास से जाती थीं और फिर सेटेलाइट के पास से जानी लगीं। इन बसों की वजह से जाम लगता था। अब यह बसें बीसलपुर चौराहा के पास खाली स्थान से जाएंगी। इसके अलावा शाही-शीशगढ़ रूट के लिए 15 परमिट बसों का संचालन सत्यप्रकाश पार्क के आगे खाली स्थान से होगा। पहले यह बसें किला पुल के पास से जाया करती थीं।
ये भी पढ़ें- बरेली के तनुज कुमार ने शहर का नाम किया रोशन , आई.ए.एस. की परीक्षा में अच्छी रैंक की हासिल
