मुरादाबाद : उत्तम और आदित्य का यूपीएससी में हुआ चयन, दोनों परिवारों में खुशी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार की शाम यूपीएससी (सिविल सेवा परीक्षा) का परिणाम शहर के दो परिवारों में खुशी लेकर आया। यूपीएससी परीक्षा में शहर के दो छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दिल्ली रोड निवासी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार शर्मा के बेटे उत्तम भारद्वाज ने 121 व सिविल लाइंस क्षेत्र की आवास …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार की शाम यूपीएससी (सिविल सेवा परीक्षा) का परिणाम शहर के दो परिवारों में खुशी लेकर आया। यूपीएससी परीक्षा में शहर के दो छात्रों का चयन हुआ है। इनमें दिल्ली रोड निवासी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कुमार शर्मा के बेटे उत्तम भारद्वाज ने 121 व सिविल लाइंस क्षेत्र की आवास विकास कालोनी निवासी मैंथा व्यापारी राजीव अग्रवाल के बेटे आदित्य राज अग्रवाल ने 225 वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा परिणाम आते ही दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तम व आदित्य के परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उत्तम व आदित्य ने यूपीएससी में रैंक हासिल कर परिवार के साथ-साथ शहर का नाम भी रोशन किया है।

जनजातीय को आगे बढ़ने के लिए करूंगा काम : उत्तम 
यूपीएससी की परीक्षा में 121 वीं रैंक हासिल करने वाले उत्तम अपना आदर्श अपनी दादी व पिता को मानते है। अमृत विचार से बातचीत में बताया कि जब उनका इंटरव्यू हुआ तो कोई ऐसा सवाल नही था, जिसका जवाब देने में मुझे कोई परेशानी हुई हो। इंटरव्यू में सभी सवाल बेसिक जानकारी वाले थे। कोई सवाल कठिन नही था। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि मैं उन जनजातीय के लिए काम करुंगा जो आज भी पिछड़ी है। उत्तम ने यह भी बताया कि उनको जो पहली जिम्मेदारी मिली है वह काम पॉल्यूशन इंप्लाइमेंटेशन का होगा और एजुकेशन का निरिक्षण, इंटरनल सिक्योरिटी और पॉलिसी मेकिंग होगा।

मूल रूप से बुलंदशहर के है उत्तम 
उत्तम का परिवार मूलतः बुलंदशहर का रहने वाले है। इनके पिता नवीन शर्मा बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता ट्रांसमीशन के पद पर यहां तैनात है। 2017 में उत्तम के पिता का यहां ट्रांसफर हुआ था।

जून 2021 में उत्तम भी मुरादाबाद आकर अपने परिवार के साथ रहने लगे थे। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा बुलंदशहर में ही हुई थी। हाईस्कूल 2013 में 9.8 सीजीपीए थी जो अपग्रेट के बाद 10 प्रतिशत हो गयी और इंटर में 78 नंबर सीबीएससी बोर्ड में हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे मेरी पूरा परिवार मेरे साथ खड़ा रहा। दूसरे अटेंप्ट में यूपीएससी की परीक्षा में मुझको सफलता मिली है। दो साल खुद तैयारी करी थी, लेकिन सफलता नही मिलने के बाद इन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए आरएयूएस आईएएस दिल्ली से कोचिंग की और इस बार सफलता हाथ लग गई।

देश की सेवा करना था मेरा सपना
यूपीएससी में 225 वीं रैंक हासिल करने वाले शहर के आदित्य ने वैसे तो दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की है। लेकिन उनका सपना देश की सेवा करना था। अमृत विचार की टीम से बातचीत में आदित्य ने बताया कि शुरू से ही उनका सपना आईएएस अधिकारी बनना था। जिसमें उनके पिता व माता ने उनका पूरा योगदान दिया। अब मैं गरीब व मजलूम लोगों को न्याय दिलाऊंगा।

पीएमएस के छात्र रहे हैं आदित्य
आदित्य राज अग्रवाल का परिवार सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी में रहता है। उनके पिता राजीव अग्रवाल मैंथा के व्यापारी हैं। आदित्य ने 10वीं तक की पढ़ाई पीएमएस स्कूल से की। इसके बाद वह दिल्ली चले गए और 12 वीं की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की। इसके बाद आदित्य ने दिल्ली में ही दिल्ली टेक्नीकल यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की।

नौगांवा सादात के यश चौधरी को छठवां स्थान मिला
नौगांवा सादात। अमरोहा की तहसील नौगांवा सादात के ग्राम नया गांव के यश चौधरी ने यूपीएससी की परीक्षा में छठा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। खबर पाकर परिजन खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। गांव में जश्न का माहौल है। नौगांवा सादात से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर नयागांव है। यहां के किसान चौधरी नौनिहाल सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अमित चौधरी ईंट भट्टा चलाता है। बेटी पूजा की शादी हो चुकी है। यश सबसे छोटा बेटा। यश की मां राकेश देवी ने बताया कि वह पहले से ही पढ़ाई लिखाई में लगा रहता था। रोज कई घंटे पढ़ता था। यश ने 10 वीं-12 वीं सर्वोदय सरस्वती इंटर कॉलेज, फीना ( बिजनौर ) से पास की थी। फिर बीटेक ग्वालियर से किया। 2019 में असिस्टेंड कमांडेट में चयन हुआ, लेकिन अवकाश लेकर सिविल सेवा की तैयार की और तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा में उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़ें : यूपीएससी टॉप कर श्रुति शर्मा ने रोशन किया मुरादाबाद मंडल का नाम

 

संबंधित समाचार