बरेली: पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। पत्नी से विवाद होने के बाद राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी भजनलाल का 35 वर्षीय बेटा राजू राजमिस्त्री का काम करता था। वह शराब पीकर आए …

अमृत विचार, बरेली। पत्नी से विवाद होने के बाद राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सीबीगंज क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी भजनलाल का 35 वर्षीय बेटा राजू राजमिस्त्री का काम करता था। वह शराब पीकर आए दिन पत्नी को मारता-पिटता था। रविवार को उसने शराब के नशे में पत्नी जावित्री को बहुत मारापीटा।आज सुबह वह अपने बेटे के साथ डाक्टर के यहां से दवा लेने गई। इस बीच राजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जावित्री जब घर वापस आई तो पति फंदे पर लटका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बिना प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के फर्राटा भर रहे 47893 सरकारी वाहन

संबंधित समाचार