बरेली: सऊदी से पति ने फोन पर दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। निकाह के 10 साल बाद पति ने सऊदी से महिला को फोन किया और उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर जेवर छीन उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सीबीगंज के गोविंदा पुर की शबाना खान …

अमृत विचार, बरेली। निकाह के 10 साल बाद पति ने सऊदी से महिला को फोन किया और उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद ससुरालियों ने मारपीट कर जेवर छीन उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सीबीगंज के गोविंदा पुर की शबाना खान ने बताया कि उनका निकाह गांव के ही तसलीम खान के साथ हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं । 4 साल पहले पति सऊदी काम करने के चले गए।

इसके बाद वह जो भी रुपये भेजते थे, वह ससुराल वाले अपने पास रख लिया करते थे। उसे खर्चा नहीं दिया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। कुछ दिन पहले परिवार के भड़काने पर पति ने पत्नी को सऊदी से फोन किया और गाली गलौज कर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि ससुरालियों ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। शबाना खान ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

शबाना के पास है पति की रिकॉर्डिंग
शबाना ने एसएसपी को पति की रिकॉर्डिंग भी सुनाई। जिसमें वह उसके साथ गाली गलौज कर तीन तलाक दे रहा है। महिला ने कई और गंभीर आरोप ससुरालियों पर लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: मामूली बात पर देवर ने की भाभी की हत्या, आरोपी मौके से हुआ फरार

संबंधित समाचार