बरेली: डेयरी से भैंस खोलकर ले गए नगर निगम कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम के कर्मचारियों पर डेयरी संचालक ने डेयरी से छह भैंसे ले जाने का आरोप लगाया है। थाना किला के चौधरी तालाब के हनीफ ने बताया कि उनकी इंद्रा नगर में डेयरी है। आरोप है कि शनिवार सुबह उनकी डेयरी पर नगर निगम के कर्मचारी राठौर, जगदीश, संतराम गंगवार व मनोज …

अमृत विचार, बरेली। नगर निगम के कर्मचारियों पर डेयरी संचालक ने डेयरी से छह भैंसे ले जाने का आरोप लगाया है। थाना किला के चौधरी तालाब के हनीफ ने बताया कि उनकी इंद्रा नगर में डेयरी है। आरोप है कि शनिवार सुबह उनकी डेयरी पर नगर निगम के कर्मचारी राठौर, जगदीश, संतराम गंगवार व मनोज सक्सेना आए। जिन्होंने मानक पूरा न होने की बात कही। कुछ देर बाद आठ और लोग आए। उन लोगों के साथ उनकी छह भैंस खोलकर ले गए। उनसे दस हजार रुपये मांगते हुए कहा अगर रुपये नहीं दिए तो डेयरी नीलाम हो जाएगी। हनीफ ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: वट सावित्री के मौके पर गंगा में दिखा गंदगी का अंबार, श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पर मजबूर

संबंधित समाचार