इटावा: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। सोमवार सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। NH-2 पर बकेवर थाना क्षेत्र के सुनवरसा गांव के पास सुबह डिवाइडर से बलेनो कार टकरा गई। हादसे में मृतक शिवपाल सिंह, रिजर्व बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके साथ कार में मौजूद पत्नी की इलाज के …

इटावा। सोमवार सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। NH-2 पर बकेवर थाना क्षेत्र के सुनवरसा गांव के पास सुबह डिवाइडर से बलेनो कार टकरा गई। हादसे में मृतक शिवपाल सिंह, रिजर्व बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर की मौके पर मौत हो गई।

वहीं उनके साथ कार में मौजूद पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों शोक संवेदना से लौटकर कानपुर वापस जा रहे थे। हादसे में मृतक असिस्टेंट जनरल मैनेजर शिवपाल सिंह (57) और उनकी पत्नी कुसमा देवी (43) की मौत हो गई।

जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि यह दोनों ही लोग एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाए गए थे। इसमें पति मृत अवस्था में थे और पत्नी गंभीर अवस्था में थीं। इसके बाद उनकी भी मृत्यु हो गई।

पढ़ें- रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल 

संबंधित समाचार