बहराइच: राकेश टिकैत पर हमले को लेकर हुआ प्रदर्शन, सुरक्षा की उठी मांग
बहराइच। बंगलुरु में भाकियू अराजनैतिक के नेता राकेश टिकैत पर सोमवार को हुए हमले के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। सभी ने हमले के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दबंगों पर कार्यवाई और बेहतर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष …
बहराइच। बंगलुरु में भाकियू अराजनैतिक के नेता राकेश टिकैत पर सोमवार को हुए हमले के विरोध में मंगलवार को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। सभी ने हमले के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दबंगों पर कार्यवाई और बेहतर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मोहन लाल की अगुवाई में सैकड़ों किसान मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में एक दबंग ने भाकियू नेता पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा पुख्ता न होने से इस तरह सार्वजनिक मंच पर हमला किया गया। जिसका हम सभी साथी विरोध करते हैं। सभी ने विरोध स्वरूप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाकियू नेता की सुरक्षा मजबूत किया जाए। साथ ही हमला करने वाले दबंग पर सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद सभी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
पढ़ें- बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत पर फेंकी गई स्याही, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और मारपीट
