रहे सावधान, शनि वक्री हो रहे हैं, 141 दिनों तक आपकी राशि को प्रभावित करेंगे
Shani Vakri 2022, Saturn Retrograde 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री …
Shani Vakri 2022, Saturn Retrograde 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 5 जून को कुंभ राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वक्री मतलब किसी भी ग्रह का उल्टी चाल से चलना है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, बतादें कि शनि 141 दिनों के लिए वक्री हो रहे हैं। वक्री से अर्थ शनि की उल्टी चाल से हैं। शनि जब वक्री होते हैं तो कष्ट में होते हैं। इसलिए शनि को नाराज नहीं करना चाहिए। पंचांग के अनुसार 5 जून 2022, रविवार को प्रात: 3 बजकर 16 मिनट पर शनि वक्री होंगे। आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा, जानते हैं राशिफल-
- मेष राशि (Aries)- गलत कामों को करने से बचें आपकी राशि पर राहु विराजमान हैं।इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है. कमजोर व्यक्तियों की सेवा करें।
- वृषभ राशि (Taurus)- धन के मामले में सोच समझ कर निर्णय लेना होगा. बड़ी पूंजी का निवेश करने जा रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें. ऑफिस में सभी से विनम्रता से बोलें।
- मिथुन राशि (Gemini)- मिथुन राशि वालों को शनि देव कर्म के महत्व को समझने के लिए कह रहे हैं।जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करें. शनि इस दौरान काफी कुछ सीखाने वाले हैं। सीखने के लिए तैयार रहे।
- कर्क राशि (Cancer)- कर्क राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. इसलिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कर्ज लेने से बचें।
- सिंह राशि (Leo)- शनि आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा करने जा रहे हैं। हर प्रकार के गलत कामों को करने से बचें. लोभ से दूर रहें।
- कन्या राशि (Virgo)- जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी।आय में वृद्धि हो सकती है. परिश्रम में कमी न आने दें।
- तुला राशि (Libra)- धन से जुड़े कामों को सावधानी से करना होगा। बाधा और परेशानी आ सकती है. जीवनसाथी की सलाह काम आ सकती है।
- वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. सेहत और धन से जुड़ी चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। विवाह में देरी की स्थिति भी बन सकती है। शनि का दान करें।
- धनु राशि (Sagittarius)- धनु राशि वालों को शनि नियम और अनुशासन का कठोरता से पालन करने के लिए कह रहे हैं। विद्यार्थियों को अधिक मेहतन करने की जरूरत है।
- मकर राशि (Capricorn)- शनि की साढ़े साती आप पर चल रही है. क्रोध और अहंकार न करें। इससे बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं. लव पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
- कुंभ राशि (Aquarius)- कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है। इस दौरान की बचत करने में दिक्कत आ सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
- मीन राशि (Pisces)- मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती आरंभ हो चुकी है। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। कार्यों में भी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखना होगा।
