बहराइच: पारिवारिक कलह में महिला ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
अमृत विचार/बहराइच। थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कालोनी निवासी एक महिला ने मंगलवार को पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके के लोग बहराइच के लिए रवाना हो चुके हैं। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुभास नगर कालोनी शिव कुमार …
अमृत विचार/बहराइच। थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कालोनी निवासी एक महिला ने मंगलवार को पारिवारिक कलह में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके के लोग बहराइच के लिए रवाना हो चुके हैं।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुभास नगर कालोनी शिव कुमार का विवाह पीलीभीत जनपद के राहुल नगर निवासी सोरू के साथ हुआ था। महिला कई दिनों से गुमशुम रह रही थी। मंगलवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे बच्चे और परिवार के लोग रोने लगे।
महिला के फैंसी लगाने की सूचना थाने में दी गई। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शादी वर्ष 2012 में हुई थी। मायके के लोग पीलीभीत से बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। मालूम हो कि मृतक महिला के तीन बच्चे हैं।
पढ़ें-बाराबंकी: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम
