हरदोई: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
हरदोई/ अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूल गई। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्याकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के जनकपुरवा गांव निवासी जागेंद्री देवी पत्नी रामप्रताप का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे …
हरदोई/ अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूल गई। मृतका के पिता ने पुत्री की हत्याकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के जनकपुरवा गांव निवासी जागेंद्री देवी पत्नी रामप्रताप का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे में रस्सी से झूलता मिला।
मृतका के तीन पुत्री और एक पुत्र है। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।मृतका के पिता बिलग्राम थाना क्षेत्र के बिरूआ निजामपुर गांव निवासी शिवचरण लाल ने अपनी पुत्री को मारपीट के बाद हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है।
शिवचरन लाल के मुताबिक 3 वर्ष पूर्व ससुराली जनों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की थी। जिसका मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मृतका का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बिधिक कार्यवाही की जाएगी।
पढ़ें- बहराइच: पारिवारिक कलह में महिला ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
