बीजेपी ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जैन के इस्तीफे की मांग की। साथ ही, भाजपा ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किये जाने के एक दिन बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और जैन के इस्तीफे की मांग की। साथ ही, भाजपा ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल का रुख दर्शाता है कि वह न केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं बल्कि खुद भी इसमें शामिल हैं।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप के इस आरोप को खारिज कर दिया कि जैन की गिरफ्तारी ”राजनीति से प्रेरित ” है और हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनाव के मद्देनजर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। भाटिया ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करती और वह इसके खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि देश में चुनाव होते रहते हैं और सबूत होने के बावजूद जांच एजेंसियों को चुनाव के चलते कार्रवाई करने से नहीं रोका जा सकता।

भाटिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल और जैन दोनों को इस्तीफा दे देना चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री आप प्रमुख के इशारों पर काम कर रहे थे। यह स्पष्ट हो चुका है कि केजरीवाल में नैतिकता नहीं बची है। भाटिया ने कहा कि हाल में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ”शत प्रतिशत” भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भाटिया ने कहा कि जैन पर धनशोधन के गंभीर आरोप हैं और अब तक किसी भी अदालत से उन्हें राहत नहीं मिली थी। ईडी ने सोमवार को धनशोधन के मामले के सिलसिले में जैन को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामला: अपने बैंक खाते से बुरे फंसे सत्येन्द्र जैन, पूछताछ के दौरान नहीं दे पाए जांच एजेंसियों को पैसों का हिसाब

 

 

संबंधित समाचार