हरदोई: बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग की काटी जेब, 45 हजार किये पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई। जिले के शाहाबाद कस्बे में एक बुजुर्ग के अगल-बगल ई रिक्शा पर बैठे दो जेब कतरों ने जेब काटकर 45 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वृद्ध बदहवास हो गया। दोनों जेब कतरे ई-रिक्शा से कूद कर पीछे से आई बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के …

शाहाबाद/हरदोई। जिले के शाहाबाद कस्बे में एक बुजुर्ग के अगल-बगल ई रिक्शा पर बैठे दो जेब कतरों ने जेब काटकर 45 हजार रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वृद्ध बदहवास हो गया। दोनों जेब कतरे ई-रिक्शा से कूद कर पीछे से आई बाइक पर बैठकर फरार हो गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम पसिगमा निवासी कुनेंद्रपाल बरेली से अपने छोटे भाई से रुपया लेकर अपने घर जा रहा था।

रास्ते में बस से उतर कर उसने मंडी समिति के निकट स्थित एक खाद विक्रेता को उधारी अदा की और ई रिक्शे से बैठकर अपने घर के लिए चल दिया। बस स्टैंड से ई रिक्शा पर वृद्ध के अगल-बगल दो युवक बैठ गए। इन्हीं दो युवकों ने वृद्ध की जेब काटकर ₹45000 निकाल लिए। ई रिक्शा के पीछे बाइक सवार लगातार चल रहा था।

हरदोई मार्ग पर स्लाटरहाउस के निकट अगल-बगल बैठे दोनों जब कतरे ई-रिक्शा से कूदकर बाइक पर बैठकर दिलावरपुर मार्ग पर चंपत हो गए। यह घटना देख कर वृद्ध ने जैसे ही अपनी जेब पर हाथ रखा तो दंग रह गया। वृद्ध की जेब कटी हुई थी और जेब से ₹45000 गायब। वृद्ध पूरी तरह से बदहवास गया और रोने लगा। घटना की लिखित तहरीर वृद्ध ने कोतवाली में दी है।

पूर्व में हो चुकी है कई घटनाएं

जिस तरह से जेब कतरी की घटना आज हुई ठीक इसी तरीके से आधा दर्जन से अधिक घटनाएं ग्रामीणों के साथ ऐसी ही घट चुकी हैं। जिसमें ई रिक्शे पर बैठकर अगल-बगल दो जेब कतरे बैठे और जेब पर हाथ साफ करने के बाद पीछे से आई बाइक पर बैठ कर चंपत हो। पुलिस को ऐसी घटनाओं के बारे में अवगत कराया गया लेकिन पुलिस आज तक किसी भी जेब कतरे को पकड़ नहीं पाई।

यह भी पढ़ें:-सावधान! जेबकतरों ने हाथ साफ करने की निकाली नई तरकीब, ऐसे काटी जेब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज