मुरादाबाद : तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत, साथी घायल
मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़ कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने शव …
मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़ कर भाग गए। गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
घटना भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामनगर निवासी 18 वर्षीय कुलदीप फैक्ट्री में काम करता था। वह नाइट ड्यूटी करने के बाद अपने गांव के ही कपिल के साथ घर जा रहा था। राइस मिल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक कार में उलझ कर काफी दूर तक घसटती चली गई। बाइक सवार दोनों युवक कार के नीचे फंस गए। हादसे के बाद कार सवार कार छोड़ कर फरार हो गए।
जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जेल में नशीली गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल
