अयोध्या: पीएम किसान सम्मान निधि के लिये E-Kyc कराने की डेडलाइन खत्म, 11वीं किस्त से हाथ धो बैठे लाखों किसान
अयोध्या। जनपद के 37 प्रतिशत किसानों को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को ई-केवाईआसी कराना जरूरी किया गया था, लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी 1 लाख 37 हजार 497 किसानों ने केवाईसी नहीं कराई, जिस कारण उनकी 11वीं किश्त रोक दी जाएगी। अब अगले आदेश तक …
अयोध्या। जनपद के 37 प्रतिशत किसानों को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों को ई-केवाईआसी कराना जरूरी किया गया था, लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी 1 लाख 37 हजार 497 किसानों ने केवाईसी नहीं कराई, जिस कारण उनकी 11वीं किश्त रोक दी जाएगी। अब अगले आदेश तक उनके खाते में निधि के दो हजार रुपये नहीं जाएंगे।
जिले में 3,71,242 किसानों ने सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकरण कराया था, जिन्हें अब तक 10 किश्त मिल चुकी हैं। नए वित्तिय 2022-23 की किश्त जारी करने से पहले सरकार ने सभी पात्र किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया था।
इसके लिए दूसरी बार डेडलाइन बढ़ाते हुए अंतिम तिथि 31 मई कर दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद किसान ई-केवाईसी कराने में असफल रहे। किसानों की आर्थिक परेशानी दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2019 में किसान सम्मान योजना शुरू की थी। योजना से किसानों को लाभान्वित करते हुए सरकार एक वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये उनके खातों में भेज रही है।
10वीं किश्त जारी होने के बाद वसूली का आया था आदेश
दिसंबर माह में योजना की 10वीं में किस्त निर्गत करने के बाद अपात्रों से रिकवरी की कवायद तेज करते हुए पात्रों को अगली किस्त के भुगतान की संस्तुति विभाग ने की थी, जिसके बाद जनपद के 2451 अपात्र किसानों से वसूली के लिए बैंकों को निर्देश दिए गए हैं। अपात्रों से दो करोड़ रुपये से भी अधिक की वसूली होनी है।
किसानों से ई-केवाईसी कराने की अपील की गई थी, लेकिन लगभग 37 प्रतिशत किसानों ने नहीं कराई, जिस कारण उनकी निधि रोक दी जाएगी। डेडलाइन का आखिरी दिन था। आगे योजना आएगी तो उस हिसाब से काम किया जाएगा। – संजय त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक
पढ़ें- अयोध्या: पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर 2451 आयकरदाता किसानों से होगी करोड़ों की वसूली
