Champawat By Election: धरने पर बैठीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, भाजपा पर लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत उपचुनाव में भाजपा नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वह कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने उनके एजेंटों को धमकाने का भी आरोप लगाया है। बाहरी विधायकों और बीजेपी नेताओं के चंपावत में चुनाव …

चंपावत, अमृत विचार। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने चंपावत उपचुनाव में भाजपा नेताओं पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वह कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई हैं।

मतदान के बाद स्याही का निशान दिखातीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी।

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने उनके एजेंटों को धमकाने का भी आरोप लगाया है। बाहरी विधायकों और बीजेपी नेताओं के चंपावत में चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते वह कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई है‍ं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे मतदान में खलल पैदा किया जा रहा है। इधर, निर्मला गहतोड़ी के धरने पर बैठने की खबर के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

संबंधित समाचार