अलीगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाडे़ तमंचा दिखाकर महिलाओं से की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़/अमृत विचार। अलीगढ़ जिले के चंडौस थाना क्षेत्र में दिन दहाडें बाइक सवार बदमाशों ने एक पुरुष व तीन महिलाओं से कुंडल व अन्य आभूषण लूट लिए। बचाव करने पर बदमाशों ने हमला कर फरार हो गए। आपको बतादें कि गांव जहराना निवासी नेपाल सिंह की बेटी डोली मंगलवार को अपने पति चंद्रशेखर और दो …

अलीगढ़/अमृत विचार। अलीगढ़ जिले के चंडौस थाना क्षेत्र में दिन दहाडें बाइक सवार बदमाशों ने एक पुरुष व तीन महिलाओं से कुंडल व अन्य आभूषण लूट लिए। बचाव करने पर बदमाशों ने हमला कर फरार हो गए।

आपको बतादें कि गांव जहराना निवासी नेपाल सिंह की बेटी डोली मंगलवार को अपने पति चंद्रशेखर और दो अन्य महिला सुमन और रजनी के साथ चामुंडा मंदिर गई हुई थी। जहां से पूजा अर्चना कर वह बाइक से गांव जहराना लौट रही थी।

तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक और तमंचा दिखाते हुए महिलाओं के कानों से कुंडल व अन्य आभूषण उतरवा लिए। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल करके फरार हो गए।

घटना के बाद चोरी के स्थल पर चीख-पुकार मच गई। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में सीओ गभाना मोहसिन खान भी मौके पर पहुंच गए और जनाकारी जुटाई। बतादें कि बदमाशों की पिटाई से महिलायें लहूलुहान हो गई जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ आरोपीयों की पकड़ने में जुट गई हैं।

पढ़ें-उन्नाव: शॉपिंग सेंटर में हुई लूट की वारदात, 24 घंटे में हुआ खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार