बंगाल में कैंसर के 75 प्रतिशत मामले तंबाकू के कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। नगर निगम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (पश्चिम बंगाल) इंडियन डेंटल एसोसिएशन (पश्चिम बंगाल) ने मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से मंगलवार को यहां उत्तम मंच में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के महापौर और मंत्री फरहाद हकीम ने मुख्य अतिथि अतिन घोष, विधायक, उप महापौर और …

कोलकाता। नगर निगम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (पश्चिम बंगाल) इंडियन डेंटल एसोसिएशन (पश्चिम बंगाल) ने मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग से मंगलवार को यहां उत्तम मंच में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के महापौर और मंत्री फरहाद हकीम ने मुख्य अतिथि अतिन घोष, विधायक, उप महापौर और एमएमआईसी (स्वास्थ्य) माला रॉय, सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में किया।

इस अवसर पर डॉ. शांतनु सेन, सांसद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सचिव, भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेडिका ग्रुप के अध्यक्ष आलोक रॉय और निदेशक डाॅ. सौरव दत्ता द्वारा किया गया। अनुमानत: हर साल दुनियाभर में तंबाकू के सेवन से करीब 80 लाख लोगों की मृत्यु होती है इसके चलते एक घंटे चले कार्यक्रम में तंबाकू से स्वास्थ्य पर होने दुष्प्रभावों और इनके रोकथाम पर चर्चा की गई।

श्री हकीम ने समारोह में आये हुये मेहमानों और अस्पताल के कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि दुनिया में कैंसर से बीमार होने और मृत्यु होने के कारणों में एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि जांच की आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में तंबाकू के उपयोग के प्रभाव को देखते हुए यह समझना महत्वपूर्ण है कि कौन से कारक जिनकी वजह से युवा प्रभावित होते है। हकीम ने कहा कि यद्यपि तंबाकू निषेध अधिनियम के तहत भारत में तंबाकू के विज्ञापन और विनियमन को प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कैंसर को समाप्त करने और शहर में कैंसर के खतरे को कम करने के लिए हम सभी के लिए एकजुट होना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में केएमसी शहर के लोगों की सेवा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कैंसर का यदि प्रारंभिक अवस्था में पता चल लगा लिया जाये तो इसका उपचार किया जा सका है। उन्होंने आह्वान किया कि सब मिलकर कोलकाता को कैंसर मुक्त शहर बनाएं।

इसे भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में सड़क हादसा, कार दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार