बहराइच: फूड विभाग की टीम ने होटलों पर की छापेमारी, जांच के लिये भेजा सैंपल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फूड विभाग के अभिहित अधिकारी ने मंगलवार को शहर में संचालित होटलों पर छापेमारी की। पनीर और मसाले का सैंपल जांच के लिए भेजा। शहर के बारहियापुरा में संचालित गुप्ता भोजनालय पर लोगों की शिकायत मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को फूड विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा टीम के साथ छापेमारी …

बहराइच। फूड विभाग के अभिहित अधिकारी ने मंगलवार को शहर में संचालित होटलों पर छापेमारी की। पनीर और मसाले का सैंपल जांच के लिए भेजा। शहर के बारहियापुरा में संचालित गुप्ता भोजनालय पर लोगों की शिकायत मिल रही थी। जिस पर मंगलवार को फूड विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार शर्मा टीम के साथ छापेमारी के लिए पहुंचे।

अभिहित अधिकारी ने खाने की जांच की। इसके बाद पनीर और सब्जी में पड़ने वाले मसाले का सैंपल लिया। अधिकारियों की टीम इसके बाद किराना गली पहुंची। यहां पर संचालित होटल पर छापेमारी की। अभिहित अधिकारी ने बताया कि पनीर और मसाले का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।शहर में फूड विभाग की छापेमारी को लेकर अन्य होटल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही। मालूम हो कि अस्पताल चौराहा, रोडवेज बस अड्डा समेत अन्य स्थानों पर भोजन के गुणवत्ता की शिकायत अक्सर होती रहती है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अधिकारियों ने दुकानों पर की छापेमारी, 20 किलो पॉलीथिन जब्त, हजारों का लगाया जुर्माना

संबंधित समाचार