बरेली: एक महीने तक प्रभावित रहेगा त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन
बरेली, अमृत विचार। त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन एक महीने प्रभावित होने वाला है। हालांकि रेलवे ने इसके कारणों के बारे में नहीं बताया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 1 से 29 जून तक चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से सिंगरौली के …
बरेली, अमृत विचार। त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन एक महीने प्रभावित होने वाला है। हालांकि रेलवे ने इसके कारणों के बारे में नहीं बताया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 1 से 29 जून तक चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से सिंगरौली के बीच निरस्त रहेगी। टनकपुर से 2 से 30 जून तक चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन में शार्ट टर्मिनेट होगी।
यह गाड़ी चोपन से शक्तिनगर के बीच निरस्त रहेगी, जबकि सिंगरौली से 2 से 30 जून तक चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस चोपन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी सिगरौली से चोपन के बीच निरस्त रहेगी। शक्तिनगर से 3 जून से 1 जुलाई तक चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन से चलायी जाएगी। यह गाड़ी शक्तिनगर से चोपन के बीच निरस्त रहेगी।
ये भी पढ़ें- बरेली में खुली भारतीय स्टेट बैंक की पहली स्वर्ण ऋण शाखा
