बरेली: रीट्रीट कार्यक्रम 16 से 19 जून तक नैनीताल में होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोजमर्रा की जिंदगी में दबावों से अभिभूत महसूस करना, समाज द्वारा हम पर रखी गई उपेक्षा, उलझन व परेशानियों से विचलित होना आज के दौर में स्वभाविक और आसान है। जिंदगी के इन्हीं कारणों के साथ सभी मोर्चों पर खुद को अव्वल साबित करने की जद्दोजहद सबके मन में हमेशा रहती है। यह …

बरेली, अमृत विचार। रोजमर्रा की जिंदगी में दबावों से अभिभूत महसूस करना, समाज द्वारा हम पर रखी गई उपेक्षा, उलझन व परेशानियों से विचलित होना आज के दौर में स्वभाविक और आसान है। जिंदगी के इन्हीं कारणों के साथ सभी मोर्चों पर खुद को अव्वल साबित करने की जद्दोजहद सबके मन में हमेशा रहती है। यह विचार बीइंग स्प्रिच्युअल फाउंडेशन के संस्थापक धर्मेंद्र कुमार ने व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि विज्ञान पर आधारित स्प्रिच्युअल (आध्यात्मिक) रीट्रीट कार्यक्रम 16 से 19 जून तक नैनीताल में होगा। क्रिस्टल एनालिस्ट रीता सिंघल ने कहा कि सभी चुनौतियों को देखते हुए स्पेशल रिट्रीट कार्यक्रम किया जाएगा। मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने कहा कि कार्यक्रम आठ खंडों में तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: परचम कुशाई से होगा उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज

 

संबंधित समाचार