मथुरा: आज से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास शराब की बिक्री पूरी तरह हुई प्रतिबंधित, दुकानों पर लगेगा ताला
मथुरा। बुधवार से शराब बिक्री पर श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ आज से शराब, बीयर और भांग की 37 दुकानों पर ताला लग जाएगा। वहीं शहर के 3 होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी आज से नहीं खुलेंगे। सीएम योगी ने 10 सितंबर …
मथुरा। बुधवार से शराब बिक्री पर श्री कृष्ण जन्मस्थान के पास पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ आज से शराब, बीयर और भांग की 37 दुकानों पर ताला लग जाएगा। वहीं शहर के 3 होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी आज से नहीं खुलेंगे।
सीएम योगी ने 10 सितंबर 2021 को मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित करते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान के आसपास के 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।
सीएम के आदेश के अगले ही दिन से मांस की बिक्री तो बंद हो गई थी लेकिन शराब की दुकान अब तक चल रही थी। लेकिन आज से अंग्रेजी शराब की 10, देसी शराब की 10, बियर की 10 और भांग की 7 दुकानें पर ताला लग जाएगा।
पढ़ें- योगी सरकार ने शराब बिक्री में तोड़े सारे रिकॉर्ड, 36 हजार करोड़ से अधिक का मिला राजस्व
