वाराणसी: काशी में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट, तेज हवाओं ने दिलाई गर्मी से राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। काशी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार दोपहर तापमान 43.°C तक पहुंच चुका था। आज हवा में नमी 60% से ज्यादा होने से उमस भी हैरान कर रही थी। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पारा 44°C के पार जा सकता है। आज 7 किलोमीटर प्रति घंटे …

वाराणसी। काशी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार दोपहर तापमान 43.°C तक पहुंच चुका था। आज हवा में नमी 60% से ज्यादा होने से उमस भी हैरान कर रही थी।

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पारा 44°C के पार जा सकता है। आज 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है। सुबह-सुबह वाराणसी का तापमान 32°C दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 42.8°C और न्यूनतम तापमान 29°C दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1°C ज्यादा और न्यूनतम तापमान 2°C अधिक है।

वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 99 अंक दर्ज किया गया। मंगलवार को AQI 89 प्वाइंट पर था। मगर, आज इसमें 10 अंकों की बढ़ोतरी आ गई है। हालांकि, प्रदूषण के मानकों के मुताबिक वाराणसी की हवा अभी भी “संतोषजनक’ की कटेगरी में ही है। यदि हवा में प्रदूषण मात्र 1 अंक और ज्यादा हो जाए तो फिर यही हवा ‘मॉडरेट’ की कटगेरी में आ जाएगी।

पढ़ें- हल्द्वानी: मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क, पहाड़ों में होगी बारिश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता