LIVE Concert के दौरान Singer KK को स्टेज पर ही होने लगी थी दिक्कत, अपनी टीम से सिंगर ने कही थी यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/ अमृत विचार।  मशहूर सिंगर केक उर्फ कृष्ण कुमार कुण्ठ का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक केक कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। जहां उनकी कॉन्सर्ट के बाद अचानक से तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। …

मुंबई/ अमृत विचार।  मशहूर सिंगर केक उर्फ कृष्ण कुमार कुण्ठ का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक केक कोलकाता में एक कॉन्सर्ट करने गए थे। जहां उनकी कॉन्सर्ट के बाद अचानक से तबीयत बिगड़ी और वे गिर गए। उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके की मौत की खबर सुनकर फैंस के साथ साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

सिंगर केके अपने आखिरी समय में भी लाइव कॉन्सर्ट में थे। कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के फेस्ट में परफॉर्म करते वक्त गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर केके कॉन्सर्ट के दौरान बार-बार अपने साथियों से तबीयत बिगड़ने की बात कह रहे थे। जब ज्यादा परेशानी होने लगी तब उन्होंने मेकर्स से स्पॉटलाइट बंद करने को कहा।

तकरीबन रात 8:30 बजे केके लाइव कॉन्सर्ट खत्म कर होटल लौट गए। हालांकि यहां भी उन्हें आराम नहीं मिला और वह अचानक गिर गए, जिसके बाद लगभग 10:30 उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

पढ़ें- Singer KK की मौत से इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार