मैक्सिको में तूफान ‘अगाथा’ के कारण 10 लोगों की मौत, 20 लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैन इसिद्रो डेल पालमार (मैक्सिको)। दक्षिणी मेक्सिको में तूफान ‘अगाथा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं। दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने यह जानकारी दी। ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई …

सैन इसिद्रो डेल पालमार (मैक्सिको)। दक्षिणी मेक्सिको में तूफान ‘अगाथा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं। दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने यह जानकारी दी। ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मकान बह गए, जबकि कई लोग दलदल और चट्टानों के मलबे में दब गए।

Palm trees blow in the wind before Hurricane Agatha makes landfall in Huatulco, Oaxaca State, Mexico.

मूरात ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘ लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण हुई।’’ उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों के कई छोटे शहरों से थे, जबकि हुआतुल्को के रिज़ार्ट के पास तीन बच्चों के लापता होने की खबर भी है। ‘अगाथा’ के प्रभाव के चलते 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हालांकि, अब वह कमजोर पड़ गया और मंगलवार को वेराक्रूज़ राज्य की ओर बढ़ गया।

ये भी पढ़ें:- भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ‘विशिष्ट नेतृत्व पुरस्कार’ से सम्मानित

संबंधित समाचार