मुरादाबाद: गर्मी में बिजली ने शहरवासियों की उड़ाई नींद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से शहरवासियों का जीना बेहाल कर दिया है। बिजली की आंख मिचौली से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। दिन भर काम करने के बाद जैसे रात में सोने की तैयारी होती है, तभी गायब हुई बिजली नींद खराब …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से शहरवासियों का जीना बेहाल कर दिया है। बिजली की आंख मिचौली से लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। दिन भर काम करने के बाद जैसे रात में सोने की तैयारी होती है, तभी गायब हुई बिजली नींद खराब कर देती है।

शहर के 20 से ज्यादा इलाकों में दिन के साथ रात में भी बिजली कटौती हो रही है। इस कारण इंवर्टर भी पूरी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं, बिजली अधिकारियों व कर्मियों के मोबाइल पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो रहा है। देर रात में कई बार कॉल करने के बाद तो कॉल रिसीव होती है। इसके बाद बताया जाता है कि सिस्टम गड़बड़ हो गया है। कुछ देर में आपूर्ति ठीक हो जाएगी, लेकिन बिजली न आने से लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है। बीते सोमवार को भी यही हाल रहा और मंगलवार का दिन निकलने पर भी लोग बिजली के लिए पूरा दिन परेशान रहे।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिजली कटौती: असालपुरा, तहसील स्कूल, तंबाकू मोहल्ला, कोहना मुगलपुरा, दौलतबाग, नागफनी, पुराना दसवां घाट, 84 घंटा मंदिर, नवाबपुरा, लालबाग, दीवान का बाजार, रेती स्ट्रीट, गलशहीद, हिमगिरी कॉलोनी, हरथला, करूला, जयंतीपुर, मियां कालोनी, दुर्गेश नगर समेत अन्य इलाकों में दिन के साथ रात में भी बार-बार बिजली कटौती के कारण लोगों परेशान हैं। बिजली न आने से इन इलाकों में लोग रात को सो नहीं पा रहे है।

ओवरलोडिंग से हो रहे बिजली कटौती
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली काटौती की सबसे बड़ी समस्या ओवरलोडिंग है। शहर के कई ऐसे इलाके है, जहां लोग बिजली चोरी कर रहे है। बिजली चोरी से ओवरलोडिंग होने के कारण ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पाते है। इसी वजह से गर्मी में बिजली कटौती की समस्या बड़ रही है।

ओवरलोडिंग की वजह से बिजली कटौती की समस्या हो रही है। लाइनलॉस रोकने के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। जो लोग बिजली चोरी कर रहे है, उनके खिलाफ सख्त कराई की जा रही है। -संजय कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जल्द मिलेगी चार्जिंग की सुविधा
मुरादाबाद। इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द शहर में ओडिशा की कंपनी द्वारा 10 चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई या अगस्त में शहरवासियों को चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा मिलने लगेगी। इसमें शहरवासी अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को चार्ज कर सकेंगे।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में कई नए काम कराए जा रहे हैं। इनमें सभी विभाग अपना योगदान दे रहे हैं। नगर निगम व परिवहन निगम की ओर से स्मार्ट सिटी में ई-बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। अब जल्द ही विद्युत निगम व निजी कंपनी द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए 10 चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए शहर में स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं।

विद्युत निगम व ओडिशा की कंपनी को जिम्मेदारी मिली है। कंपनी के अफसरों ने उपयुक्त स्थान के लिए सर्वे किया है। साथ ही बिजली कनेक्शन कराने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से जानकारी भी लेनी शुरू कर दी है। कंपनी का दावा है कि दो महीने में चार्जिंग स्टेशनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सुविधा लेने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को शुल्क देना होगा। हालांकि कितना और किस हिसाब से शुल्क चार्ज किया जाएगा, यह अभी सुविधा शुरू होने के बाद कंपनी निर्धारित करेगी।

इलेक्ट्रिक स्कूटी को दो-तीन घंटे में कर सकेंगे चार्ज
चार्जिंग स्टेशन शुरू होने से इलेक्ट्रिक स्कूटी वालों की परेशान दूर हो जाएगी। उन्हें रास्ते में चलते समय स्कूटी की बैट्री डिस्चार्ज होने पर घर की ओर दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वे अपने वाहन को पास के ही चार्जिंग स्टेशन पर दो-तीन घंटे में चार्ज करा सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें सुविधा शुल्क चुकाना होगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में चार्जिंग स्टेशन बनने हैं। कंपनी के लोगों ने कनेक्शन पर आने वाले खर्च के बारे में बात की है। कनेक्शन पर होने वाले खर्च की रकम विभाग के खाते में जमा होने के बाद जरूरत के हिसाब से कनेक्शन दिया जाएगा। – प्रमोद गोगनिया, एक्सईएन प्रथम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता