‘Bhool Bhulaiyaa 2’ से कार्तिक आर्यन ने Box Office पर मचाया धमाल, फीस बढ़ाने की खबरों पर एक्टर ने दिया रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/अमृत विचार। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस नहीं बढ़ायी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुयी है। इस फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर …

मुंबई/अमृत विचार। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उन्होंने भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद अपनी फीस नहीं बढ़ायी है। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुयी है। इस फिल्म की सफलता के बाद से चर्चा है कि कार्तिक आर्यन ने अपनी फीस बढ़ाने का फैसला कर लिया है।

कहा जा रहा है कि कार्तिक पहले एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपए चार्ज करते थे, लेकिन अब वह एक फिल्म के लिए इससे ज्यादा फीस लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि कार्तिक ने अपनी फीस को बढ़ाकर 35 से 40 करोड़ रुपए कर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर रिएक्ट किया है और बताया कि उन्होंने अपनी फीस नहीं बढ़ाई है। कार्तिक ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्रमोशन हुआ है लाइफ में। इंक्रीमेंट नहीं।’ कार्तिक की आने वाली फिल्मों में ‘शहजादा’,’फ्रेडी’ और ‘सत्यनारायण की कथा’ शामिल है।

पढ़ें-Karthik Aryan ने की Queen कंगना रनौत की तारीफ, ‘भूल भुलैया 2’ से क्लैश पर कहा- ‘धाकड़’ भी एंटरटेनिंग

संबंधित समाचार