मेरठ: 5 जून तक निरस्त रहेगी नौचंदी एक्सप्रेस, 700 यात्रियों की यात्रा होगी प्रभावित
मेरठ। जिले से लखनऊ जाने वाली प्रमुख नौचंदी एक्सप्रेस 5 जून तक निरस्त रहेगी। मुरादाबाद, सहारनपुर रूट पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रेन 5 जून तक निरस्त रहेगी। वहीं मेरठ, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी 2 से 6 जून तक निरस्त रहेगी। इस ट्रेन को मेरठ की लाइफलाइन कहा जाता है। ट्रेन …
मेरठ। जिले से लखनऊ जाने वाली प्रमुख नौचंदी एक्सप्रेस 5 जून तक निरस्त रहेगी। मुरादाबाद, सहारनपुर रूट पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण ट्रेन 5 जून तक निरस्त रहेगी। वहीं मेरठ, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी 2 से 6 जून तक निरस्त रहेगी।
इस ट्रेन को मेरठ की लाइफलाइन कहा जाता है। ट्रेन के निरस्त होने के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। यात्रियों को बस, गाड़ियों या फिर फ्लाइट से ही लखनऊ जाना होगा।
निर्माण कार्य के कारण नौचंदी के अलावा अन्य ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इसमें मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी 2 जून तक निरस्त रहेगी। प्रयागराज से ऋषिकेश और मुरादाबाद, सहारनपुर पैसेंजर भी इस दौरान निरस्त रहेगी। वहीं खुर्जा पैसेंजर भी 5 जून तक निरस्त रहेगी।
मेरठ से रोजाना लगभग 700 यात्री नौचंदी एक्सप्रेस से लखनऊ जाते हैं। मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों से लखनऊ की मुख्य कनेक्टिविटी नौचंदी एक्सप्रेस ही है। तमाम सरकारी कामों से अफसर और कर्मचारी भी इसी ट्रेन से लखनऊ आते जाते हैं।
