बहराइच: नाबालिग को एकतरफा प्यार करना पड़ा भारी, पिता ने की पिटाई तो फांसी लगाकर दे दी जान
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के मीरपुर गांव निवासी नाबालिग लड़की गांव निवासी युवक से एकतरफा प्यार करती थी। जिसका परिवार के लोग विरोध करते थे। नाबालिक की पिता ने पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध नाबालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी …
बहराइच। कैसरगंज कोतवाली के मीरपुर गांव निवासी नाबालिग लड़की गांव निवासी युवक से एकतरफा प्यार करती थी। जिसका परिवार के लोग विरोध करते थे। नाबालिक की पिता ने पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध नाबालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी नूरी पुत्री रियाज का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नाबालिक के प्रेम प्रसंग का माता और पिता विरोध कर रहे थे। नाबालिग के चाचा तस्लीम ने बताया कि डेढ़ माह से भतीजी को घर के लोग मना कर रहे थे। साथ ही मोबाइल पर बात करते पकड़े जाने पर नाबालिक की पिटाई भी की थी।
चाचा का कहना है प्रेमी भतीजी को धमकी दे रहा था। मंगलवार को भी विवाद हुआ। शायद पिता ने पिटाई भी की। इससे क्षुब्ध नाबालिक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
ग्रामीणों ने नाबालिग के फांसी लगाने की जानकारी कोतवाली में दी। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि नाबालिग के नाना की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्यवाई होगी।
पढ़ें- हरदोई: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
