अलीगढ़ : कमरे में मिला महिला का शव, पति पर हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अलीगढ़ । जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र स्थित रायल होम्स कालोनी में पति के साथ किराए पर रह रही महिला की हत्या कर दी गई। जिससे पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर एसएचओ राजेश कुमार सीओ सर्किल शिवप्रताप सिंह पहुंच गए। पति का फोन बंद होने के चलते पुलिस …

अलीगढ़ । जिले के हरदुआगंज थाना क्षेत्र स्थित रायल होम्स कालोनी में पति के साथ किराए पर रह रही महिला की हत्या कर दी गई। जिससे पूरी कालोनी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर एसएचओ राजेश कुमार सीओ सर्किल शिवप्रताप सिंह पहुंच गए। पति का फोन बंद होने के चलते पुलिस पति पर हत्या कर फरार होने की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना हरदुआगंज के रायल होम्स कालोनी के फेज-2 की एक नम्बर गली में अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी नीतू देवी का दो मंजिला मकान बना हुआ है, इसी मकान की दूसरी मंजिल पर रामू नाम का शख्स अपनी पत्नी संगीता के साथ रह रहा था। रामू चूहारपुर थाना बन्नादेवी अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है,बुधवार सुबह देर तक ऊपर घर में कोई आवाज न होने पर नीचे मकान में रहने वाली महिला ने ऊपर जाकर देखा तो संगीता लहुलुहान चारपाई पर पड़ी थी।

महिला ने आवाज देकर पड़ोसियों को बुलाया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पूलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि संगीता की गला घोंटकर हत्या की गई थी। जिस महिला संगीता की हत्या हुयी है,उसका पति मौके से फरार है। पुलिस मृतक के पति पर हत्या का शक कर रही है।

यह भी पढ़ें : बहराइच: अवैध प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका ने की प्रेमी की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार