बलिया : सड़क सुरक्षा पर आयोजित हुई गोष्ठी, छात्र-छात्राओं ने सीखा सुरक्षित रहने के नियम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया । जिले में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में बुधवार के दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित रहने के लिये यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। बताया गया कि हर साल यातायात नियमों के उलंघन के चलते कई जाने जाती हैं। …

बलिया । जिले में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन में बुधवार के दिन सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित रहने के लिये यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। बताया गया कि हर साल यातायात नियमों के उलंघन के चलते कई जाने जाती हैं।

यदि लोग यातायात नियमों का पालन करेंगे तो कई लोगों की जान बच सकेगी । इस दौरान निदेशक, शैक्षणिक डॉ पुष्पा मिश्र ने कार्यक्रम में आये लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियम लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए हैं। इस दौरान डॉ अजय व डा. प्रियंका ने भी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया, उन्होंने छात्र-छात्राओं को गाड़ी तेज ने चलाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने की सीख दी।

कार्यक्रम के दौरान हिन्दी प्राध्यापक डॉ प्रमोद शंकर पाण्डेय,डॉ अतुल कुमार, डॉ सुरारी पाण्डेय, डॉ शैलेंद्र सिंह, डॉ ऋतंभरा दुबे, डॉ. नलिनी समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या: आधे घंटे तक धूल भरी आंधी के बाद बारिश, टीन-टप्पर उड़े, कई जगह गिरे पेड़, यातायात भी हुआ बाधित

संबंधित समाचार