हल्द्वानी: 20 रुपए के रिचार्ज ने खाते से उड़ा दिए 90 हजार
हल्द्वानी, अमृत विचार। महज रुपए के रिचार्ज से एक व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में फंस गया। कुछ ही देर में खाते से हजारों की रकम साफ हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी साइबर सेल ने ठगी गई रकम पीड़ित के खाते में वापस पहुंचा दी। हालांकि इसके लिए पीड़ित को कुछ …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महज रुपए के रिचार्ज से एक व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में फंस गया। कुछ ही देर में खाते से हजारों की रकम साफ हो गई। पीड़ित की शिकायत पर जांच में जुटी साइबर सेल ने ठगी गई रकम पीड़ित के खाते में वापस पहुंचा दी। हालांकि इसके लिए पीड़ित को कुछ महीने इंतजार करना पड़ा।
मोहम्मदी मस्जिद इन्द्रानगर निवासी नवी हुसैन पुत्र अली हुसैन ने बताया कि बीती 20 फरवरी को उसने 20 रुपए का रिचार्ज किया था, लेकिन किसी वजह से रिचार्ज हुआ नहीं। जिसके बाद नवी ने हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया और फोन साइबर ठगों को लग गया। झांसे में आए नवी वो सब करते गए, जो साइबर ठगों ने कहा। ऐसे कर साइबर ठगों ने नवी के पेटीएम एकाउंट से 90 हजार रुपए उड़ा दिए। ठगे जाने का पता लगने पर आनन-फानन में नवी बनभूलपुरा पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर दी।
मामला साइबर सेल तक पहुंचा और पड़ताल में जुटी साइबर सेल ने नवी के रकम साइबर सेल के चंगुल से निकाल कर नवी के खाते तक पहुंचा दी। नवी ने बताया कि 90 हजार रुपए उसने हज करने के लिए जमा किए थे, लेकिन इससे पहले ही वह जालसाजों के झांसे में आ गए।
