बहराइच: हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का हुआ टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। हज बैतुल्लाह पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर मदरसा अल जमीअतुन नूरियां ऐनी में आयोजित हुआ। जिसमें हज यात्रियों की सेहत जांच के साथ टीकाकरण भी किया गया। मदरसे के मौलाना शमसुद्दीन ने हज के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के मक्का और मदीना …

अमृत विचार/बहराइच। हज बैतुल्लाह पर जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर मदरसा अल जमीअतुन नूरियां ऐनी में आयोजित हुआ। जिसमें हज यात्रियों की सेहत जांच के साथ टीकाकरण भी किया गया।

मदरसे के मौलाना शमसुद्दीन ने हज के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के मक्का और मदीना जाएं तो आप लोग ईश्वर की खूब-खूब इबादत करें और अपने वतन के लिए अमन चैन शांति भाईचारे की दुआएं भी मांगे।

स्वास्थ्य शिविर में सीएमओ ऑफिस से चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी डॉक्टर आफाक अहमद और उनकी टीम ने हज में जाने वाले हुज्जाज को टीका लगाया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सय्यूब अली, हाफिज पीरू सदर, पुन्नी भाई, रुखसाना, जफर कोटेदार, नबी अहमद, मौलाना सुब्हान, मास्टर जव्वाद, हाजी आजाद मौजूद रहे।

पढ़ें-रामपुर : हज यात्रा का मुबारक सफर 300 को होगा नसीब, 12 यात्रियों को ओवरऐज में रोका

संबंधित समाचार