नानकमत्ता: रुपये दोगुने करने के नाम पर धोखाधड़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। रुपये दोगुने करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को नामजद तहरीर सौंपते हुये अमरीक सिंह निवासी नानकमत्ता ने कहा कि एक परिचित करनैल सिंह निवासी टुकडी ने उसकी मां से रुपये दोगुने करने की स्कीम के …

नानकमत्ता, अमृत विचार। रुपये दोगुने करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को नामजद तहरीर सौंपते हुये अमरीक सिंह निवासी नानकमत्ता ने कहा कि एक परिचित करनैल सिंह निवासी टुकडी ने उसकी मां से रुपये दोगुने करने की स्कीम के बारे में कहा।

पहले तो उन्होंने इस स्कीम के लिये मना कर दिया लेकिन करनैल सिंह लगातार उन्हें लालच देता रहा। एक दिन करनैल ने उसे और उसकी मां को अपने घर टुकड़ी बुलाया। वहां पर करनैल की पत्नी कुलविन्दर कौर, इन्दर पाल निवासी बनगमा थाना खटीमा भी मौजूद थे। तीनो लोगों ने मां को झांसे में लेते हुये 15 लाख रुपये लगाकर दोगुने करने का लालच दिया।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम में पहले पचास हजार का सामान खरीदना होगा। 1 मई को बनबसा में जाकर उसने पचास हजार रूपये दे दिये। इसके बाद दो लाख रुपये करनैल सिंह के घर टुकड़ी गांव में दिया। उन पैसों को करनैल सिंह ने सफेद कागज में बांधकर गत्ते में रख दिया और कहा कि तीन दिन में ये रुपये दोगुने हो जायेंगे। 31 मई को उन लोगों ने कहा अब तुम 8 लाख रुपये और लेकर आना फिर तुम्हारे 20 लाख हो जायेंगे।

अर्ध रात्रि के बाद एक कार में तीन लोग आये जिनके मुंह पर कपड़ा बंधा था। एक के हाथ में बंदूक थी। आते ही वह रूपये उठाने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट की। मां को धक्का मार कर गिरा दिया। पुलिस ने बताया तहरीर के आधार पर करनैल सिंह, उसकी पत्नी कुलविन्दर कौर निवासी टुकडी तथा इन्दरपाल सिंह निवासी वनगमा खटीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

संबंधित समाचार