महाराष्ट्र में कोरोना की तेज हुई रफ्तार, एक दिन में 1,081 नए मामले, 24 फरवरी के बाद सर्वाधिक केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नए मामले सामने आए जो गत 24 फरवरी के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं …

मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नए मामले सामने आए जो गत 24 फरवरी के बाद एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण मौत का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके मुताबिक, इसी अवधि में मुंबई में संक्रमण के 739 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में 24 फरवरी को संक्रमण के 1,124 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में फिलहाल 4,032 मरीज उपचाराधीन हैं।

इसे भी पढ़ें- Sourav Ganguly: सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बात

संबंधित समाचार