हल्द्वानी: प्राधिकरण के एक अपर सहायक व तीन कनिष्ठ अभियंतों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण ने तीन कनिष्ठ अभियंता व एक अपर सहायक अभियंता के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। संयुक्त सचिव ने सभी को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि एएई अंकित वोरा को नवगठित क्षेत्र 2 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिला विकास प्राधिकरण ने तीन कनिष्ठ अभियंता व एक अपर सहायक अभियंता के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। संयुक्त सचिव ने सभी को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि एएई अंकित वोरा को नवगठित क्षेत्र 2 (अ) (ब) हल्द्वानी व हल्द्वानी का स्थगित क्षेत्र सौंपा गया है। जेई मनोज अधिकारी को नव गठित  परिक्षेत्र 1 (अ) (ब), हल्द्वानी व कालाढूंगी का स्थगित क्षेत्र आवंटित किया गया है। वहीं, जेई राजेश तिवारी को नवगठित क्षेत्र 3 (अ) (ब) हल्द्वानी, रामनगर विनियमित और रामनगर तहसील क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।

कविता शाह को नवगठित क्षेत्र 4 (अ) (ब) हल्द्वानी और लालकुआं तहसील का स्थगित क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने सभी अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से नए कार्य क्षेत्र में काम करने के निर्देश दिए हैं। सभी अभियंता 31 मई तक पूर्व आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे कि उन्होंने अवैध निर्माण के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। सभी अभियंता आपसी समन्वय स्थापित करेंगे ताकि काम में कोई परेशानी नहीं हो।

संबंधित समाचार