बरेली: मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
अमृत विचार, बरेली। मंगलवार रात चोराें ने सुभाषनगर-बदायूं रोड पर एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आया तो दुकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने थाना सुभाषनगर में अज्ञात चोराें के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज …
अमृत विचार, बरेली। मंगलवार रात चोराें ने सुभाषनगर-बदायूं रोड पर एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आया तो दुकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने थाना सुभाषनगर में अज्ञात चोराें के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना सुभाषनगर के महेशपुर ठाकुरान में रहने वाले विजय मौर्या पुत्र हरीराम माैर्या महेशपुर ठाकुरान बदायूं रोड पर मोबाइल की दुकान है। वह मोबाइल फोन बेचने के साथ ही उन्हें संभालने का काम भी करते हैं। बीती रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान में रखे चार्जर, टेंपर, समेत लगभग तीस से 35 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके की जांच की।
ये भी पढ़ें- बरेली: औद्योगिक वातावरण के लिए परसाखेड़ा क्षेत्र के विस्तार की तैयारी
