आज वर्सोवा श्मशान घाट में होगा सिंगर केके का अंतिम संस्कार, शुरू हुई तैयारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट दिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:30 बसे जे 12:30 …

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का मंगलवार रात निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। वहीं बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर केके को गन सैल्यूट दिया गया है। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10:30 बसे जे 12:30 बजे तक केके का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिये उनके घर पर रखा जाएगा। वहीं करीब 1 बजे वर्सोवा श्मशान घाट में उनका अंमित संस्कार किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार केके के अंतिम यात्रा में म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड के कई बड़े बड़े दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

बता दें, केके का 31 मई को जो कॉन्सर्ट आयोजित हुआ था, उसे Black Eyed Events House कंपनी ने ऑर्गेनाइज किया था। वो कॉन्सर्ट गुरदास कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन के लिए रखा गया था, जिसे तृणमूल कांग्रेस के छात्र परिषद मैनेज करता है। इसी कॉन्सर्ट में केके की तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

केके का अंतिम संस्कार वर्सोवा हिंदू श्मशान भूमि में होगा। सिंगर को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार और फैंस के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंच सकते हैं।

केके के पार्थिव शरीर को जो गाड़ी शमशान घाट लेकर जाएगी, वो उनके घर पर पहुंच चुकी है। गाड़ी को फूलों से सजाया गया है।

पढ़ें- Singer KK के LIVE CONCERT में पहुंचे थे तादाद से ज्यादा लोग, फिर…

संबंधित समाचार