बहराइच: सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सांसद ने रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम किया प्रस्तुत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार/बहराइच। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को सांसद ने रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आज हर गांव को बिजली और हर घर को पानी से जोड़ा जा रहा है। केंद्र में भाजपा सरकार का कार्यकाल गुरुवार को आठ वर्ष पूरे हो गए। …

अमृत विचार/बहराइच। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को सांसद ने रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि आज हर गांव को बिजली और हर घर को पानी से जोड़ा जा रहा है।

केंद्र में भाजपा सरकार का कार्यकाल गुरुवार को आठ वर्ष पूरे हो गए। इसको लेकर बहराइच के गोंडा रोड स्थित सांसद अक्षयवर लाल गोंड के आवास पर रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांसद ने कार्यक्रम में आए लाभार्थियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मोदी सरकार में सब कुछ डिजिटल हो रहा है।

इससे भ्रष्टाचार रुका है। उन्होंने कहा कि पहले 100 रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही विकास के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब सीधे खाते में रुपए पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां केंद्र सरकार की देखरेख में देश का नाम विश्व में ऊंचा कर रही हैं। बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सांसद ने कहा कि हर घर को जहां जल से जोड़ा जा रहा है।

वहीं हर गांव को बिजली से जोड़ा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उससे गरीबों को हो रहे लाभ के बारे में बताया। इस दौरान एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, नन्हे लाल लोधी,हेमा निगम, डॉ आनंद गौड,जय प्रकाश अग्रहरी, डॉ डिम्पल जैन, बैजनाथ रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-पेगासस जासूसी मामले पर जांच समिति की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश, शुक्रवार को सुनवाई

संबंधित समाचार