गदा लेकर वर्कआउट करते नजर आए सुरेश रैना, वीडियो देख फैंस को आई महाभारत के भीम की याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेज सुरेश रैना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब सुरेश रैना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में ‘गदा’ लेकर वर्कआउट कर रहे हैं। रैना के इस अंदाज ने महाभारत के भीम की याद दिला दी है। सोशल मीडिया पर रैना का यह …

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेज सुरेश रैना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब सुरेश रैना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाथों में ‘गदा’ लेकर वर्कआउट कर रहे हैं। रैना के इस अंदाज ने महाभारत के भीम की याद दिला दी है। सोशल मीडिया पर रैना का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे पूर्व क्रिकेटर गदा के साथ नए अंदाज में एक्सरसाइज कर रहे हैं। उनके वीडियो के बैकग्राउंड का म्यूजिक भी कुछ इसी तरह है जो फैंस को भा रहा है। एक फैन्स ने कमेंट करते हुए यहां तक लिख दिया कि अब भी धोनी आपको टीम में नहीं लेंगे। वहीं  दूसरे फैन्स ने उन्हें आराम की सलाह दी। एक और फैन्स तो यहां तक पूछ लिया क्या आप क्रिकेट छोड़कर पहलवानी करेंगे।

https://twitter.com/TotalLaPulga/status/1531993064046309377?s=20&t=1k0tNoml09Q2t6yQBaH_ew

आपको बता दें कि रैना आईपीएल के इतिहास में पांचवें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रैना ने 205 आईपीएल मुकाबलों में 5,528 रन बनाए हैं। इस मामले में उनसे आगे केवल विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर हैं। लेकिन, आईपीएल 2022 में दो करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले सुरेश रैना पर किसी ने दांव नहीं लगाया था। आईपीएल 2022 में सुरेश रैना की कमी चेन्नई सुपर किंग्स के कैम्प में साफ दिखाई दी। चार बार की चैम्पियन सीएसके 14 में से केवल चार मैच ही जीत पाई थी और वह अंकतालिका में नौवें पायदान पर रही।

ये भी पढ़ें : PM Modi Met Nikhat Zareen : विजेता मुक्केबाज बेटियों को पीएम मोदी ने इस अंदाज में दिया ऑटोग्राफ, देखिए तस्वीरें

 

संबंधित समाचार